अहमदाबाद.
गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा की 182 सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है जिसमें भाजपा ने117 सीटें जीतकर विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 62 सीटों पर सफलता मिली है जबकि तीन सीटें अन्य दलों के खाते में गई हैं।
चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री मोदी ने भाजपा की इस जीत का श्रेय गुजरात की जनता को दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के सफल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास के कारण यह जीत हासिल हुई है।
मणिनगर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिनशा पटेल को 87,532 मतों से हराया। कांग्रेस ने गुजरात में अपनी हार मान ली है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए नरेंद्र को मोदी को गुजरात में जीत के लिए बधाई दी।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनाव परिणामों को पार्टी की विचारधारा की जीत और मोदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि गुजरात चुनावों का राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का भी आह्वान किया।