HomeBusinessCorporate Corporate

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं का बाजार बढ़ेगा 12 फीसदी

नई दिल्ली. वर्ष 2007-08 में उपभोक्ता वस्तु (कंज्यूमर ड्यूरेबल) उद्योग ऊंचे सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क के बावजूद 12 फीसदी बढ़ने वाला है।

उद्योग संगठन फिक्की के एक सर्वे का कहना है कि कंज्यूमर ड्यूरेबल उद्योग 2006-07 में 11.5 फीसदी बढ़ा है। इस साल यह दर आधा फीसदी ज्यादा रहेगी। इसके कारण तकनीकी सुधार, कीमतों में कमी, मार्केटिंग के बदले तरीके और आयात दरों में कमी है।

फिक्की के अनुसार गैर-आईटी उपभोक्ता वस्तु उद्योग 2006-07 में करीब 35,000 करोड़ रुपए का रहा है। 2007-08 में इसकी दर 12 फीसदी रह सकती है। एलसीडी, टीवी, एमपी3, डीवीडी, स्प्लिट एयरकंडीशनर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन का निर्माण पिछले वर्षो में तेजी से बढ़ा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: