Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. सेंसेक्स का तकनीकी विश्लेषण किया जाए तो अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। मध्य अवधि में तेजड़िया के बजाय मंदड़िया होने के पर्याप्त कारण हैं।
सेंसेक्स में कमजोरी का ट्रेंड दिखाई दे रहा है और 19,500-19,600 की रेंज में एक रैली दिखाई दी है। छोटी सी तेजी के बाद भी गिरावट के संकेत ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। सेंसेक्स को भविष्य में ज्यादा गिरावट से बचना है तो 20,100 के स्तर से ऊपर जाना होगा। सेंसेक्स को 18,400-18,500 के स्तर पर समर्थन मिल रहा है। इसके बाद 17,200-17,400 का स्तर ज्यादा जटिल है।
सेंसेक्स के 17,200 तक गिरने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस तरह की गिरावट से लंबी अवधि की तेजी पर फर्क नहीं पड़ेगा। अंतर यह आएगा कि 21,500-22,000 के जोन के लक्ष्य को सेंसेक्स हासिल नहीं कर पाएगा।
निफ्टी(5767) : इंडेक्स 5700-5750 की रेंज में है और गुरुवार को इसमें मामूली रिकवरी हुई है। कुछ दिनों में कीमतें क्या रुख लेती हैं, इसका बड़ा असर पड़ेगा। इंडेक्स के लिए 5700-5750 के जोन में रहना महत्वपूर्ण है। फिलहाल 5350-5400 के बीच निफ्टी को अपना स्तर खोजना होगा। कौन से शेयर: कैयर्न इंडिया(223.4) : पिछले सप्ताह बिकवाली के बीच शेयर ने प्रतिरोध दिखाया है। तेजी की संभावनाएं बरकरार हैं। निकट भविष्य में 245-250 रुपए का स्तर बनना चाहिए। इसमें 209 रुपए का स्टापलास लेकर चलें।
डॉ. रेड्डीज लैब(722 रु): गुरुवार को शेयर ने जबर्दस्त वापसी की थी। शेयर में तेजी की स्थिति है और शेयर 750-760 रुपए की तरफ जाता दिख रहा है। शार्ट टर्म में 700 रुपए पर सपोर्ट है। इसके बाद 680 रुपए पर सपोर्ट है। लंबी अवधि के हिसाब से 680 रुपए का स्टापलास लेकर चलें।
भेल (2,369 रु): मंदी की स्थिति है। शेयर में 2100-2200 पर सपोर्ट है। एक छोटी रैली के बाद सपोर्ट जोन शुरू हो जाएगा। फिलहाल 2550 रुपए के स्तर पर रजिस्टेंस है।