HomeNewsNational National

36 % इंटरनेट यूजर सायबर कैफे के मुरीद

नई दिल्ली. देश में घरेलू इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की लुभावनी योजनाओं के बावजूद 36 फीसदी इंटरनेट यूजर अब भी सायबर कैफे जाना ही पसंद करते हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और मार्केट रिसर्च कंपनी आईएमआरबी इंटरनेशनल द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक 30 फीसदी लोग घर से और 25 फीसदी दफ्तर से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, युवा और विद्यार्थी वर्ग को सायबर कैफे ज्यादा रास आता है, वहीं घरेलू इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करने वालों में वृद्धों व गृहणियों का प्रतिशत क्रमश: 45 और 46 है। स्कूलों में इंटरनेट का उपयोग केवल सात फीसदी बढ़ पाया है।

विशेषज्ञ कहते हैं:
* ‘सख्त नियमों के चलते उद्यमी सायबर कैफे संचालित करने से पीछे हट रहे हैं। स्कूलों में इंटरनेट के उपयोग को गलत माना जाता है। इन कारणों से इंटरनेट के प्रसार में बाधा आ रही है’।
- सुभो रे, अध्यक्ष आईएएमएआई





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: