Manoranjan
Movie Masala Movie Masala इस हफ्ते प्रदर्शित होने जा रही परसेप्ट पिक्चर कंपनी की फिल्म ‘हनुमान रिटर्न्स’ को सेंसर बोर्ड की ओर से एजुकेशनल सर्टिफिकेट दिया गया है। बॉलीवुड के इतिहास में
संभवत: यह पहली बार है जब किसी व्यावसायिक फिल्म को एजुकेशनल सर्टिफिकेट दिया गया है। इस सर्टिफिकेट की वजह से फिल्म के टैक्स फ्री होने का रास्ता खुल गया है। अपनी इस फिल्म को एजुकेशनल सर्टिफिकेट मिलने से परसेप्ट काफी उत्साहित है।
इस संदर्भ में फिल्म व्यवसाय के विशेषज्ञों का कहना है कि सेंसर बोर्ड की ओर से व्यावयासिक फिल्मों को ‘ए’, ‘यूए’ या ‘यू’ सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। एजुकेशनल सर्टिफिकेट सिर्फ डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ही दिया जाता है। पहली बार सेंसर बोर्ड की ओर से किसी व्यावसायिक फिल्म को इस तरह का सर्टिफिकेट दिया गया है।
इस बारे में परसेप्ट के सीईओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि फिल्म के क्लाइमैक्स में हमने ग्लोबल वार्मिग का मुद्दा उठाया है, जो बच्चों के साथ-साथ समस्त मानव जाति से जुड़ा हुआ है। मुझे लगता है कि इसी वजह से हमें यह सर्टिफिकेट दिया गया है।