bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कबूतर उड़ाकर हुआ भोपाल मेले का आरंभ

भोपाल. महंत चंद्रमादास त्यागी और विधायक उमाशंकर गुप्ता ने रविवार को कबूतर उड़ाकर 17 वें भोपाल उत्सव मेले का शुभारंभ किया। दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में महंत जी ने मेले में बाबा अमरनाथ की स्थापना की प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों ने नंदी महाराज की पूजा की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महंत चंद्रमादास जी ने कहा कि पहली बार इस मेले में बाबा अमरनाथ की झांकी स्थापित की जा रही है। इससे न केवल भोपाल, बल्कि पूरे प्रदेश पर बाबा की कृपा होगी। मेला भी लगातार सफलता प्राप्त करेगा।

विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि यह भोपाल के नागरिकों का मेला है। राजधानी के बाशिंदों के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी इस मेले का इंतजार करते हैं। चाहे जितने बड़े बाजार बन जाएं, लेकिन मेलों में भीड़ कभी कम नहीं होती।

भोपाल उत्सव मेला समिति के महामंत्री विमलचंद भंडारी ने मेले की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मप्र की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले का यह 17 वां आयोजन है। मेले में धूल मुक्त वातावरण देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां प्रदेश की जनता की सुख शांति के लिए रुद्राभिषेक भी होगा। 25 दिसंबर को मेला प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन होगा। मेला 23 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के अंत में मेलोडी आर्केस्ट्रा ग्रुप ने भजन पेश किए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय सोगानी, मंत्री अशोक गर्ग, कार्यालय मंत्री कैलाश वाजपेयी, अरुण सोगानी, प्रहलाददास अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, सुनील जैन जैनाविन, पवन जैन श्वेता आदि उपस्थित थे। मंत्री कृष्णगोपाल गट्टानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: