अमृतसर. थाना सी डिवीजन में आती कोट बाबा दीप सिंह कालोनी में पतंगबाजी को लेकर पड़ोसी भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई । झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने एक तरफा मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जांच के बाद क्रास मामला दर्ज किया जाएगा।
कुलदीप सिंह उर्फ जज वासी सुल्तानविंड रोड ने बताया कि वह हरि सिंह वासी कोट बाबा दीप सिंह कालोनी का ड्राइवर है। रविवार की शाम हरि सिंह छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसने अमन की पतंग काट दी।
इस पर वह भड़क गया और उसने हरि को गालियां देनी शुरू कर दीं। अमन और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से उसे घायल कर दिया। वहीं अमन का आरोप है कि हरि सिंह उसके घर आया और फायरिंग भी की।
अवैध शराब समेत दो काबू
तरनतारन. पुलिस ने लखविंदर सिंह निवासी पट्टी को 8430 एमएल अवैध शराब, जगीर सिंह निवासी खालड़ा को 7500 एमएल अवैध शराब समेत काबू किया है।
चोरी की कार समेत गिरफ्तार
पट्टी. पुलिस ने चोरी की कार बेचने वाले व्यक्ति को नाकाबंदी के दौरान कार समेत काबू किया है। एसपी (डी) मलविंदर सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह निवासी गांव डलीरी चोरी की कार बेचने जा रहा था। पुलिस ने पट्टी पुल के पास उसे काबू कर लिया।