Sports
Other Sports Other Sports हैदराबाद.
जब से सानिया मिर्जा लाइम लाइट में आई हैं उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कभी उनकी स्कर्ट को लेकर हो-हल्ला होता है तो कभी उनके विज्ञापन को लेकर धर्म का निरादर करने की तोहमत लगाई जाती है।
अब तक वह अकेले ही अपने विरोधियों का सामना करती आई हैं पर अब उनके आस-पास के लोगों को भी उनसे नजदीकी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उनके विरोधियों ने अपोलो अस्पताल के डाक्टर केजे रेड्डी को धमकी दी है कि उन्हें सानिया का इलाज नहीं करना चाहिए। धमकी भरे दो पत्र पाकिस्तान और दो भारत के कुछ लोगों की ओर से लिखे गए हैं। धमकी वाले पत्रों में कहा गया कि वह भविष्य में सानिया मिर्जा का इलाज न करें क्योंकि उसने इस्लाम धर्म का निरादर कि या है। यदि उन्होंने खिलाड़ी का इलाज करना जारी रखा तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दो पत्र बेंगलूर और कन्नौज से मिले हैं।
पत्रों में कहा गया कि सानिया को इसलिए चोट लग रही है कि क्योंकि भगवान भी नहीं चाहता कि वह ठीक हो और खेले। अगर उसका इलाज जारी रखा गया तो वे डाक्टर को हानि पहुंचाने से भी नहीं हिचकेंगे। ऐसा एक पत्र तो डाक्टर को मार्च माह में भी मिला था लेकिन उन्होंने यह सोचकर इसे गंभीरता से नहीं लिया कि वह अपना काम कैसे छोड़ सकते हैं।
डाक्टर रेड्डी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में सानिया के पिता को सूचित कर दिया है और उन्हें इसके बारे में सानिया को बताने से मना किया ताकि उसके प्रदर्शन पर कोई फ र्क न पड़े।
पत्र हिंदी में लिखा गया है और एक नोट इंगलिश में है। साथ ही लिखा गया है कि डाक्टर इसे जरूर पढ़ लें।अगर हिंदी नहीं आती तो इसका अनुवाद करवा लें। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम नूर बताया है।