bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

वैभव, डेरेवाला, अरोड़ा को एक्सीलेंसी अवार्ड

जयपुर. जयपुर ज्वैलरी शो के दूसरे दिन रविवार रात गोल्ड-सुक मॉल में जयपुर ज्वैलरी इंडस्ट्री के दिग्गजों और बॉलीवुड के सितारों की मौजूदगी में जेजेएस-गोल्ड वैभव, डेरेवाला, अरोड़ा को एक्सीलेंसी अवार्डसुक ज्वैलरी अवार्ड नाइट आयोजित की गई। अवार्ड नाइट में इंडस्ट्री में योगदान के लिए पंद्रह अवार्ड और एक्सीलेंसी के लिए आठ अवार्ड दिए गए।

पहली बार आयोजित किए गए इस अवार्ड शो में विश्वसनीयता और पारदर्शिता लाने के लिए आयोजकों ने विश्व स्तर की संस्थाओं को नॉलेज पार्टनर बनाया। और यूके बेस्ड क्वालिटी वेलिडेशन फर्म केपीएमजी की देखरेख में चयन की प्रक्रिया पूरी की। पूर्व राजकुमारी दीया और बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अवार्ड वितरित किए। अवार्ड वितरण समारोह के दौरान शिबानी कश्यप, याना गुप्ता और कई सितारों ने प्रस्तुति दी। अवार्ड नाइट शो की एंकरिंग मंदिरा बेदी ने की।

जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री में योगदान के लिए अवार्ड : दिनेश खटोरिया, तनिष्क ज्वैलरी, प्रिंस ज्वैलर्स, कीर्तिलाल कालीदास, श्रीकांत जवेरिया, रसल मेहता और डी बियर्स ग्रुप मार्केटिंग।

एक्सीलेंसी के लिए दिए अवार्ड:
*बेस्ट प्रीशेपर- मोहम्मद नजीर बल्लूमियां
*बेस्ट आर्टिजन इन मीनाकारी- जसवंत मीनाकार
*बेस्ट कलर जेम्स स्टोन एक्सपोर्ट- वैभव जैन
*बेस्ट गोल्ड ज्वैलरी एक्सपोर्ट- सम्भव जैन
*बेस्ट सिल्वर ज्वैलरी एक्सपोर्ट- योगी डेरेवाला
*बेस्ट एथनिक ज्वैलरी- राजीव अरोड़ा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: