bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

शरद पवार ने ठाकरे से मुलाकात की

मुंबई. Bal-Thackeray महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के खिलाफ नारायण राणे की बगावत और गुजरात में भाजपा की शानदार जीत के सियासी माहौल के बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे से उनके निवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात की।

मुलाकात के बाद पवार ने पत्रकारों से कहा, ‘इसके कोई सियासी मायने नहीं हैं। मैं सिर्फ ठाकरे का हालचाल पूछने आया था। मैं उनसे लंबे वक्त से नहीं मिला था। इसलिए आप यहां कोई खबर तलाशने की कोशिश न करें।’ उधर, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि दोनों नेता पुराने मित्र हैं। उनकी डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान कोई अन्य मौजूद नहीं था। इसलिए मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इस बारे में नहीं बताया जा सकता।

पवार और ठाकरे की पिछली मुलाकात राज ठाकरे लिखित एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर हुई थी। उस वक्त राज शिवसेना से अलग नहीं हुए थे। जानकारों के मुताबिक ताजा मुलाकात का वास्ता देशमुख के खिलाफ राणो की बगावत से हो सकता है। ठाकरे उन लोगों को कभी प्रश्रय नहीं देते,जो एक बार उन्हें छोड़ देते हैं। कांग्रेस में आने से पहले राणो शिवसेना में ही थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: