bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आरएएस-प्री परीक्षा के नतीजे 20 जनवरी तक

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में रविवार को सवा दो लाख (करीब 75 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए। ऐच्छिक विषयों में सीरियल कोड को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस के अलावा प्रदेशभर में परीक्षा को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई। आयोग 20 जनवरी, 08 तक परिणाम घोषित कर देगा।

उप सचिव के. विधानी के मुताबिक प्रदेश के सभी 31 जिलों से प्राप्त सूचना और जयपुर का संभावित आंकड़ा मिलाकर करीब सवा दो लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

ऐच्छिक विषयों में सीरियल कोड को लेकर अभ्यर्थियों को कुछ संशय हुआ था, लेकिन आयोग ने सीक्रेट रणनीति के मुताबिक ही पर्चा तैयार किया है। सीरियल कोड को लेकर किसी भी अभ्यर्थी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: