bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रनवे छोटा

चंडीगढ़. एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ के प्रस्तावित रनवे की लंबाई को बड़े विमानों के लिए 2 हजार फीट छोटा करार दिया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ब्लू प्रिंट में रनवे की लंबाई 9 हजार 500 फीट रखी गई है, इस पर बोइंग 747 जैसे बड़े विमान उतर नहीं सकते।

एएआई ने रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए वर्तमान रनवे के साथ लगते 517 मीटर रिहायशी एरिया को एक्वायर करने का प्रस्ताव गवर्नमेंट को दिया है। सरकार के लिए चंडीगढ़ या जीरकपुर में से किसी एक रिहायशी एरिया को खाली कर एक्वायर करना नई समस्या हो सकती है।

इस समय है 9500 फीट लंबा
रनवे : रनवे की वर्तमान लंबाई 9500 फीट बड़े विमानों के लिए पर्याप्त नहीं है। इस लंबाई पर बोइंग 747 और ए-380 जैसे बड़े पैसेंजर विमान टेक ऑफ या लैंड नहीं कर पाएंगे। भविष्य में चंडीगढ़ आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स को ध्यान में रख बड़ा रनवे जरूरी हो गया है।

तो जीरकपुर या चंडीगढ़.. : एएआई द्वारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तैयार किए ब्लू प्रिंट में रनवे की लंबाई को लेकर किए संशोधन से जीरकपुर या चंडीगढ़ का रिहायशी इलाका इक्वायर करना पड़ेगा। एएआई के रनवे विस्तार को लेकर तैयार नए ब्लू पिंट्र में 517 मीटर लंबाई में जीरकपुर की ओर या दूसरी तरफ से यूटी की जमीन एक्वायर करनी पड़ेगी।

>> बोइंग 747 जैसे बड़े विमानों को टेक ऑफ और लैंड करने के लिए करीब 11500 फीट लंबा रनवे चाहिए, जो वर्तमान लंबाई से 2 हजार फीट अधिक है। ऐसे में रनवे की लंबाई बढ़ाना जरूरी है।
-सुनील दत्त, प्रबंधक एएआई, चंडीगढ़ एयरपोर्ट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: