bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बसपा नेताओं में मंच पर तनी बंदूकें

पानीपत. बसपा की रविवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी के बाद प्रदेश स्तर के दो नेताओं में बंदूकें तन गईं। बीच-बचाव कर रहे नेताओं और गनमैनों पर भी बंदूक तान दी र्गई। मामला बिगड़ते देख बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस के कार्ड भी नहीं बंट पाए।

प्रदेश प्रभारी को बैठक बीच में ही समाप्त करनी पड़ी। जाटल रोड स्थित वेंटन गार्डन के नजदीक बसपा के प्रदेश स्तर की आम बैठक चल रही थी। मुख्य अतिथि हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सरदार मानसिंह मन्हेड़ा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करा रहे थे।

मंच पर अचानक दो पदाधिकारियों में पद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों मंच के पीछे चले गए। एक ने अपने गुर्र्गो के साथ दूसरे पदाधिकारी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह घबराकर मंच पर चढ़ गया।

मामले को बिगड़ता देख प्रदेश महासचिव राजीव आहुजा व अन्य ने बीच-बचाव किया। महासचिव ने घबराए हुए उक्त नेता को देखा तो उसे अपने अंगरक्षकों के सुरक्षा घेरे में ले लिया। पहले वाले पदाधिकारी के गुर्गा ने रिवाल्वर अंगरक्षकों पर भी तान दी। इसके बाद सभा स्थल का गेट बंद कर दिया गया।

भगाकर जान बचाई
मामले को बिगड़ता देख प्रभारी ने मीटिंग को रद्द कर होटल मिग टाउन में मीटिंग करने की बात कही। सभी पदाधिकारी होटल में पहुंच रहे थे कि गुर्र्गो ने फिर से उक्त पदाधिकारी को पीटना शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पदाधिकारी के साथी उसे गाड़ी में बैठाकर दौड़ा ले गए।

>> स्वर्ण जाति के प्रभारी राजेंद्र शर्मा व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक तसवीर शर्मा में किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। उन्हें आगे से ऐसा न करने की हिदायत दे दी गई है, इसके बाद भी यदि दोनों कोई हरकत की तो पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
सरदार मानसिंह मन्हेड़ा, बसपा राष्ट्रीय महासचिव





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: