करनाल.
शीत लहर का प्रकोप जारी है। हवा की गति रविवार को 9.4 प्रतिघंटा रिकार्ड की गई। आद्र्रता सुबह 91 और शाम को 35 रिकार्ड की गई। सीएसएसआरआई के मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि मौसम में बदलाव हो सकता है, शीत लहर तेज हो सकती है और बादल भी उमड़ सकते हैं। यह मौसम फसलों के लिए लाभदायक है। चिकित्सकों का कहना है कि यह मौसम बच्चों व बुजुर्र्गो के साथ-साथ मरीजों के लिए खासी एहतियात बरतने वाला है।
विंटर डिप्रेशन से बचें
अम्बाला. सर्दी से तनाव और काम में मन न लगने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। मनोचिकित्सा विज्ञान में इसे विंटर डिप्रेशन कहते हैं। मनोचिकित्सक डा. संदीप के अनुसार विंटर डिप्रेशन से बचने के लिए लोग नशा करते हैं और बार-बार ऐसा करने पर उसके आदि हो जाते हैं।
मनोचिकित्सक डा. दिव्य मंगला के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह से कुछ रसायन पैदा होते हैं जो तनाव की वजह बनते हैं। हालांकि यह समस्या सभी को नहीं होती।
न्यूनतम तापमान
कुरुक्षेत्र 3.0
यमुनानगर 6.9
सोनीपत 12.8
पानीपत 7.7
हिसार 5.3
रोहतक 6.0
बहादुरगढ़ 12.8
अम्बाला 6.9
करनाल 7.8