पणजी.गोवा एयरपोर्ट पर नौसेना का सी हैरियर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे से पूर्व ही पायलट पैराशूट के सहारे विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। उधर, इस हादसे के कारण गोवा एयरपोर्ट का रनवे ब्लॉक हो गया है।
गोवा से बाहर जाने वाले काफी यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। विमान का मलबा हटने के बाद ही रनवे चालू हो पाएगा। गौरतलब है कि क्रिसमस और नया वर्ष करीब होने को कारण काफी संख्या में देश-विदेश से सैलानी गोवा घूमने आते हैं।