bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बेहतर तैयारी के साथ पहुंची है टीम : गांगुली

मेलबर्न.Sauravभारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया पिछली बार की तुलना में इस बार बेहतर तैयारी के साथ आई है और चार क्रिकेट टेस्टों की सीरीज में आस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देगी। मेलबर्न में 26 दिसंबर से होने वाला मैच 35 साल के गांगुली का 100वां टेस्ट होगा।

गांगुली ने कहा कि महेद्र सिंह धोनी के सातवें नंबर पर उतरने से बल्लेबाजी में भी हमारी गहराई का अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने 2003 में कमजोर आंके जाने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था। उस दौरे में हमारी गेंदबाजी कमजोर थी और कुछ खिलाड़ी चोटिल भी थे लेकिन इस दफा हमारा गेंदबाजी आक्रमण बेहतर है। लेकिन हम पिछली बातों को भुला कर अगले चार टेस्टों पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। गौरतलब है कि 2003 के आस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम के कप्तान थे और भारत ने यह सीरीज 1-1 से ड्रा कराई थी।

गांगुली ने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत कर भारत ने अपनी कूबत का एहसास करा दिया है। पिछले छह या सात साल में हम सभी टीमों को हरा चुके है। हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसके और अपने देश में बाकी टीमों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि आस्ट्रेलिया को हरा पाना कोई हंसी खेल नहीं है लेकिन हम भी किसी से कम नहीं है। पिछले पांच साल के रिकार्ड से जाहिर है कि हम उसे हराने का दम रखते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: