लुधियाना.यहां की निचली अदालत ने करोड़ों रुपए के सिटी सेंटर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत 35 लोगों को सम्मन जारी किया है। सिटी सेंटर घोटाले में राज्य निगरानी विभाग ने इस मामले में 36 लोगों को आरोपी ठहराते हुए चार्जशीट दाखिल किया था।