News
International International न्यूयार्क.अमेरिका ने अलकायदा व तालिबान से निपटने के लिए पाकिस्तान को जो राशि दी थी, उसके एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल उसने भारत से कथित ‘खतरे’ से बचने में कर दिया। यह खुलासा अमेरिकी अधिकारियों ने किया है।
इस्लामाबाद और वाशिंगटन में ‘न्यूयार्क टाइम्स’ से चर्चा में बुश प्रशासन के अफसरों ने माना कि पाकिस्तान की परवेज मुशर्रफ सरकार को पांच अरब डालर से अधिक की सहायता आतंक विरोधी गतिविधियों के लिए दी गई थीं, जो बेकार हो गई है। इसका बड़ा हिस्सा पाकिस्तान ने हथियार बनाने में लगाया ताकि वह भारत का मुकाबला कर सके।
उधर, पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका देश आतंकवाद से लड़ाई में अब तक अपने एक हजार जवान गंवा चुका है। इसलिए ऐसा आरोप देश के योगदान को कम करके आंकना है।