bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

बिजली मीटर में विस्फोट, आग लगी

जयपुर. बापू नगर में सोमवार दोपहर को एक उपभोक्ता के बिजली मीटर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि एक माह पहले बापूनगर के शिवाड़ एरिया में भी मीटर में विस्फोट हो गया था।

रामबाग डिवीजन में बापूनगर के पीयूष पथ के एस-8 ए के मकान में लगे बिजली मीटर में दोपहर को अचानक धमाका हुआ और आग लग गई। यहीं पर बीएसएनएल का ऑफिस भी है। मीटर में आग लगने से लोगों की भीड़ लग गई।

उपभोक्ता के शिकायत करने पर बिजली कंपनी के एईएन ने मौके पर मोबाइल पार्टी भेजी और सूचना को सही पाया। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि नए मीटरों में विस्फोट व आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। मंगल विहार इलाके में ओ.पी. बंसल के मीटर में विस्फोट होने से एक कमरे में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया था।

जयपुर डिस्कॉम के रामबाग डिवीजन के एक्सईएनअजरुन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट या छिपकली की वजह से मीटर में फॉल्ट होता है। मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं है, बोर्ड में जरूर गड़बड़ हो सकती है। इसका ध्यान उपभोक्ता को ही रखेना पड़ेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: