Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood नई दिल्ली. शुक्रवार को रिलीज हुई आमिर खान की ‘तारे जमीन पर’ को दिल्ली सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। बालपन के कई पहलुओं पर हल्के मनोरंजक ढंग से गंभीर बात करने वाली ये फिल्म क्रिसमस पर सिने प्रेमियों को देखने को मिलेगी।
हालांकि दिल्ली सरकार ने इस साल डांस ऑफ दि विन, मनोज वाजपेयी की 1971 के युद्घ पर बनी ‘1971’, बॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने वाली धर्मेन्द्र की अपने, गांधी माई फादर, शाहरूख खान की ‘चक दे इंडिया ’, धोखा और भोजपुरी फिल्म कब होई गउना हमार को टैक्स की रियायत दी है।
साल के अंत में बच्चों को शीतकालीन अवकाश में एक खूबसूरत फिल्म को टैक्स फ्री करने की पुष्टि करते हुए एक मनोरंजन कर विभाग के अधिकारी ने बातया कि मंगलवार को यह फिल्म घटी दर पर देखी जा सकेगी।