bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

दूषित पानी ने अब शास्त्रीनगर में जान ली

जयपुर. लक्ष्मीनारायणपुरी में दूषित पानी का कहर अभी थमा भी नहीं है कि शास्त्रीनगर की बंधा बस्ती में गंदे पानी ने एक बालिका की जान ले ली और दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पिछले दस दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

दूषित पानी पीने से दस वर्षीय बालिका फरहीन को पहले उल्टी दस्त की शिकायत हुई और ईद के दिन उसने दम तोड़ दिया। उसका भाई मोहसिन भी अस्पताल में है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता की मानें तो सीवर चैंबर जाम होने से यहां दूषित पानी सप्लाई हुआ।

उधर करीब दस लोगों का कांवटिया अस्पताल में डायरिया और उल्टी-दस्त का इलाज चल रहा है। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते एक बार फिर शहर में गंदे पानी का कहर बरपा है। शास्त्रीनगर की बंधा बस्ती और चंद्रशेखर की बगीची में पिछले दस दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

पानी का बहिष्कार शुरू
स्थानीय लोगों ने जलादय विभाग की सप्लाई के पानी का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसकी शिकायत जलदाय विभाग के अधिकारियों को की लेकिन सप्लाई नहीं रोकी गई। इलाके में अभी तक जलदाय विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था नहीं की है।

समस्या क्या?
स्थानीय पार्षद हाजी नवाब अली ने बताया कि इलाके में पानी की पुरानी और जर्जर लाइनें सीवर चैंबरों से गुजर रही है। जलदाय विभाग को कई बार इन्हें बदलने के लिए कहा लेकिन सुनवाई ही नहीं हुई।

कांवटिया में इनका चल रहा है इलाज
सिराजुद्दीन, शहजाद, जैतून, शाकिर, रुखसाना, साहिन, सिराज और मुस्कान

ये हैं भर्ती
बानो बेगम, मुर्शिदा, नगमा, युसुफ, जावेद और मोहसिन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: