bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

आईपीओ में इन्वेस्ट करें पर संभलकर

नई दिल्ली.शेयर बाजार में आने की इच्छुक कंपनियों के पहले आईपीओ में धन लगाने के संदर्भ में सरकार ने निवेशकों को सतर्क किया है। कंपनियों के आईपीओ के विज्ञापनों में गलत जानकारी को देखते हुए सरकार ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे आईपीओ में दी जानकारी जांचने के बाद ही निवेश करें।

बाजार में 50 कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं। कंपनी मामलों के मंत्रालय का यह कदम बीएसई और एनएसई की चेतावनी के बाद आया है। मंत्रालय ने कहा कि आईपीओ में निवेश करने से पहले फैसला लेने में निवेशकों की मदद करने के लिए आवश्यक जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें निदेशकों का विवरण और अन्य डाक्यूमेंट्स जैसे एनुअल रिटर्न और बैलेंस शीट्स के साथ-साथ निवेशकों को धोखा देने वालों के बारे में भी जानकारी दी गई है।

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि किसी कंपनी के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए निवेशकों को कंपनी के 3-5 साल के वित्तीय नतीजों और उसके कार्य निष्पादन में तुलना कर लेनी चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: