मेलबोर्न.टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले एंड कंपनी समय निकालकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सुरक्षा अफसरों को हिंदी सीखा रहे हैं। नस्लीय टिप्पणियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सीए हिंदी में की जाने वाली नस्लभेदी टिप्पणियों, गालियों को समझने के लिए कुंबले एंड कंपनी से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
सीए के नस्लभेद रोधी अधिकारी पीटर यंग ने कहा कि वह मेलबोर्न में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मैच में लगभग 90,000 दर्शकों के उपस्थित रहने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इन दर्शकों को नस्लभेदी टिप्पणी चाहे वह अंग्रेजी में हो या हिंदी में न करने की चेतावनी दी है। क्योंकि ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आरोपियों को मैदान से तुरंत बाहर निकालने केसाथ ही उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
इसके लिए पीटर यंग और कुछ सुरक्षा अधिकारियों ने अनिल कुंबले व अन्य खिलाड़ियों से मिलकर हिंदी में की जाने वाली नस्लीय टिप्पणियों के बारे में जानकारी ली। यंग ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि उनकी भाषा में किन शब्दों या इशारों को इस श्रेणी में रखा जा सकता है।