Sports
Other Sports Other Sports मुंबई.
इस साल करिअर में सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा का कहना है कि नए सीजन में उसे उम्मीद है कि वह चोटी की खिलाड़ियों को विचलित करेगी जिनमें विश्व की नंबर वन जस्टिन हेनिन भी शामिल होगी।
सानिया ने कहा कि वह अपनी चोट से काफी हद तक उबर चुकी है और निगाह अब नए सीजन के पहले ऑस्ट्रेलियन गैंड्र स्लैम खिताब पर है। सानिया ने कहा कि चोट से उबरने के बाद अब ठीक महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अपने बेहतरी खेल से विचलित करुं। मार्टिना हिंगिस पर जीत को सानिया ने कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ा है और इसी तरह की जीत वह विश्व की नंबर वन खिलाड़ी बैल्जियम की जस्टिन हेनिन पर दोहराना चाहती है।
स्पोर्ट्स गुड्स बनाने वाली कंपनी से सोमवार को करार करने के अवसर पर सानिया ने कहा कि अगर मुझसे यह पूछा जाए कि आप किसे हराना चाहोगी तो मेरा जवाब होगा हेनिन। नए सेशन के दौरान खुद को फिट रखना सानिया ने अपनी प्राथमिकता जताई।
वहीं सानिया ने कहा कि वह पहली बार ओलंपिक में खेलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि मैं कभी अभी तक चीन में नहीं खेली हूं, लेकिन दोहा एशियन गेंम्स में मैडल जीत चुकी हूं और ओलंपिक में भी मैं बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हूं।