bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

टाई ब्रेकर में सुल्तान ने स्टीलर्स को हराया

चंडीगढ़. पावल लाकरा, प्रबोध कुमार और सरदारा सिंह के टाई ब्रेकर में किए गए शानदार गोलों की बदौलत हैदराबाद सुल्तान ने उड़ीसा स्टीलर्स को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से मात दी। हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में हैदराबाद सुल्तान और उड़ीसा स्टीलर्स की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं।

दोनों टीमों ने गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए। हैदराबाद सुल्तान को 40वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीवाकर राम ने डायरेक्ट हिट से गोल दागा, जबकि उड़ीसा स्टीलर्स को इस गोल की बराबरी करने का मौका 65वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर द्वारा मिला। उड़ीसा टीम से यंग प्लेयर जितेंद्र सरोहा ने शानदार फ्लिक लगाते हुए बराबारी का गोल दागा। निर्धारित समय में 1-1 से बराबर रही टीमों को सिल्वर टाइम में 5-5 मिनट का समय और मिला। जिसका नतीजा शून्य ही रहा। आखिरकार मैच रोमांचक स्थिती में टाई ब्रेकर पर आ खड़ा हुआ।

हैदराबाद सुल्तान से पहले टीम कैप्टन सरदारा सिंह ने गेंद संभाली और गोलकीपर डिएड्रीक को डॉज देते हुए गेंद गोलपोस्ट में धकेल दी। उड़ीसा से प्रबोध टिर्की ने मोर्चा संभाला, लेकिन गोलकीपर के सामने आते ही अपना संतुलन बिगड़ जाने से गिर गए और गेंद गोलपोस्ट से बाहर हो गई। हैदराबाद से फील्ड गोल करने वाले प्रबोध कुमार ने टाइब्रेकर में भी गोल दागा। दो-दो मौके मिलने के बाद हैदराबाद 3 और उड़ीसा 1 गोल पर पहुंच गया, लेकिन अगले ही मौके में हैदराबाद के दीदार सिंह निशाना चूक गए और गेंद गोलपोस्ट को पार करती हुए दर्शकों में पहुंच गई। उड़ीसा टीम के विदेशी खिलाड़ी किम चुल ने बेहद चतुराई दिखाते हुए गोलकीपर को जरा सा बाहर निकाल लंबी गेंद फेंक टीम के लिए पहला गोल कर दर्शकों की की तालियां बटोरीं।

हैदराबाद टीम से चिंगप्पा से गेंद मिस होने से मुकाबला एक बार फिर रोमांचक स्थिती में पहुंच गया। इस बार उड़ीसा के आनंद टिर्की ने गेंद गोल पोस्ट में धकेल मुकाबले में वापसी का चांस बना दिया, लेकिन टीम के अंतिम स्ट्राइकर जोगा सिंह इस तनावपूर्ण स्थिती में खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाए और आखिरी मौका गवाने के साथ मैच से भी हाथ धो बैठे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: