bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

प्रेमी और बच्ची समेत नहर में कूदी, दो मरे

फरीदकोट. यहां के गांव मचाकीमल सिंह-ढीमा के निकट प्रेमी जोड़े ने ढाई वर्ष की बच्ची के साथ रविवार रात नहर में छलांग लगा दी। युवती व बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का शव नहीं मिला है।

रोज की कलह से परेशान थी गांव सीबिया की राजबीर कौर का पति विदेश में है। राजबीर का गांव में ही इलैक्ट्रिशियन की दुकान करने वाले लक्की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजबीर के ससुराल को मिल गई और इसका विरोध होने लगा। कई दिनों से घर में कलह होने से राजबीर कौर परेशान रहने लगी।

रविवार को उसने बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ नहर में छलांग मार दी। राहगीरों ने लक्की को तो बचा लिया, लेकिन राजबीर और उसकी बेटी को नहीं बचा सके। राजबीर का शव मिल गया है। लक्की ने माना कि उसका राजबीर से प्रेम-प्रसंग था। पता चलने पर राजबीर ने उसे खुदकशी करने के लिए मजबूर किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: