bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

एयर इंडिया की दिल्ली- न्यूयॉर्क नॉन स्टॉप उड़ान

मुंबई. एयर इंडिया 8 फरवरी से नए बोइंग 777 विमान के जरिये दिल्ली से न्यूयार्क नॉन स्टॉप सेवा शुरू करेगी। इसको लॉन्च करने के बाद एयर इंडिया की नजर पंजाब पर है। कंपनी अमृतसर से न्यूयॉर्क वाया लंदन उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है। राष्ट्रीय करियर कंपनी को अगले कुछ हफ्तों में नए बोइंग 777-200 की डिलीवरी होगी और कंपनी इस विमान का प्रयोग दिल्ली-न्यूयॉर्क उड़ान के लिए करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस उड़ान को 8 फरवरी से लांच करने की योजना है।

एयर इंडिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमरीकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से लंबी दूरी की उड़ान भरने वाले चार 777-200 बोइंग विमान हासिल कर चुकी है। मुंबई और दिल्ली से उड़ान शुरू करने के बाद एयरलाइन अमृतसर से न्यूयॉर्क वाया लंदन एक और उड़ान सेवा शुरू करेगी। कंपनी के लिए यह महीना अच्छा रहा है क्योंकि प्रमुख वैश्विक एयरलाइनों के समूह स्टार एलायंस ने एयर इंडिया को सदस्य के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: