bhaskar Web English
HomeNewsNational National

तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

गांधीनगर.नरेंद्र मोदी आज दोपहर तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल नवलकिशोर शर्मा अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित समारोह में शपथ दिलाएंगे। 25 दिसंबर पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है और इसीलिए इस दिन शपथ समारोह रखा गया है।

नरेंद्र मोदी को कल भाजपा विधायक दल की बैठक में औपचारिक तौर पर नेता चुना गया था। गांधीनगर के टाउन हॉल में हुई इस बैठक में वरिष्ठ नेता वजूभाई ने नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव किया जिसका फकीर वाघेला, मंगूभाई पटेल और अन्य कई नेताओं ने समर्थन किया।

विधायक दल की बैठक में दिए अपने भाषण में मोदी ने इन बातों को पूरी तरह नकार दिया कि वे अब पार्टी से बड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जो यह कहते हैं कि मोदी पार्टी से बड़े हो गए हैं, वे भाजपा व जनसंघ का इतिहास नहीं जानते। ऐसा कहना विकृत मानसिकता है। बेटा कभी मां से बड़ा नहीं हो सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: