अहमदाबाद.गुजरात विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद आज दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में गुजरात के राज्यपाल नवल किशोर शर्मा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नरेंद्र मोदी ने गुजराती भाषा में शपथ ली।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालाकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी, नवजोत सिंह सिद्धू, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तरांचल के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई नेता उपस्थित थे। शिवसेना के नेता मनोहर जोशी भी इस मौके पर मौजूद थे।