bhaskar Web English
HomeNewsNational National

प्रचंड ने प्रभाकरन से हमले रोकने को कहा

कोलंबो. नेपाल के माओवादी नेता प्रचंड ने कहा है कि एलटीटीई सुप्रीमो वेल्लुपिल्ल ई. प्रभाकरन को आम लोगों और नेताओं पर आतंकवादी हमले बंद कर देने चाहिए।

प्रचंड ने कहा है कि लिट्टे नेता प्रभाकरण को नागरिकों और नेताओं पर हो रहे फिदायीन हमले बंद कर देने चाहिए। पिछले साल नेपाल सरकार के साथ एक शांति समझौते पर दस्तखत करने के बाद प्रचंड की माओवादी पार्टी मुख्य धारा की सियासत में आ गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री निमाला सिरिपाला डिसिल्वा के साथ रविवार की मीटिंग के दौरान माओवादी पार्टी के सुप्रीमो ने यह बयान दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: