पटना.
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के भाई रघुराज प्रसाद सिंह को बिहार के श्रम आयुक्त ने बालश्रम कानून के उल्लंघन का दोषी माना है। पिछले दिनों एक टीवी चैनल ने केंद्रीय मंत्री के पारिवारिक खेत पर दो बच्चों को बैलों की जगह खेत जोतते दिखाया था। उसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।
टीवी चैनल के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जांच की रिपोर्ट एडवोकेट जनरल को भेजकर उनसे पूछा गया है कि किस धारा व प्रावधान के तहत कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले पर टिप्पणी करते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने इसे मीडिया द्वारा प्रायोजित तमाशा करार दिया था।