Sports
Other Sports Other Sports रियो डि जिनेरियो. ब्राजील फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर एड्रियानो एक बार फिर विवाद में आ गए हैं। पिछले सप्ताह अपने कॅरियर को सही रास्ते पर लाने के लिए इंटर मिलान छोड़कर साओ पाउलो क्लब से जुड़े एड्रियानो को शनिवार को एक पॉप कंसर्ट में शराब के साथ देखा गया। एक समाचार पत्र ने इसकी तस्वीरें छापी हैं। इनमें रोनाल्डो भी थे।
उल्लेखनीय है कि एड्रियानो फिटनेस व एल्कोहल की समस्या से जूझ रहे हैं। वे एक महीने से यह कमियां दूर करने के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े हुए हैं।