bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाकिस्तान को बेचेंगे सेब पौधे

राजगढ़. अपनी खास किस्म के लिए मशहूर राजगढ़ के सेब के पौधे पाकिस्तान निर्यात किए जाएंगे। राजगढ़ के भाणत गांव के दो छात्रों रोहित व ऋषिराज को पाक की एक कंपनी ने इंटरनेट के माध्यम से विशेष किस्म के पौधों का ऑर्डर भेजा है। उन्होंने बताया कि क्वेटा के एस. रियाज अली और एक बड़ी फर्म यूनिवर्सल ट्रेड ने पौधों की मांग की है। ये पौधे 20 जनवरी तक भेजे जाएंगे।

यहां से 30 हजार सेब के पौधे पाक निर्यात किए जाएंगे। रोहित और ऋषिराज ने सेब की रेड चीफ-आर्गन स्पर, गोल्ड स्पर के अतिरिक्त टाईडमैन और रेड गोल्ड किस्म के सेब के पौधों की नर्सरी तैयार की है। इस नर्सरी में करीब 75 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। यहां का आड़ू, लहसुन, अदरक, मटर, शिमला मिर्च और किवी विदेशों में काफी प्रसिद्ध हैं।

इस क्रम में अब सेब भी जुड़ गया है। रोहित एमफिल कर रहा है जबकि ऋषिराज बीएससी है। इन दोनों युवाओं ने नर्सरी तैयार करने की योजना बनाई और इसमें उद्यान विभाग के डॉ. आरएन ठाकुर ने उनका सहयोग किया। रोहित ने बताया कि उन्होंने करीब 80 हजार पौधों की नर्सरी लगाई थी। इसमें 90 फीसदी पौधे कामयाब हुए।

उद्यान विभाग राजगढ़ के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट एस.के. कटोच ने कहा कि रोहित और ऋषिराज ने विभाग को भी 20 हजार पौधों का ऑफर दिया है। विभाग पहले अपनी पौधशाला के प्लांट्स बागबानों को वितरित करेगा। इसके बाद ही इनके प्लांट्स खरीदेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: