जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा मंगलवार को विभागों का वितरण करने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में केबिनेट और राज्य मंत्रियों की स्थिति इस प्रकार रहेगी। नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 केबिनेट और 11 राज्यमंत्री रहेंगे।
* वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री
वित्त, आबकारी, आयोजना, ऊर्जा, सूचना, तकनीक एवं संचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, सूचना एवं जन संपर्क विभाग।
केबिनेट मंत्री
* गुलाबचंद कटारिया - गृह, जेल और नागरिक सुरक्षा
* घनश्याम तिवाड़ी- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विधि एवं न्याय विभाग
* नरपतसिंह राजवी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुर्वेद, चिकित्सा शिक्षा विभाग
* राजेन्द्र राठौड़- सार्वजनिक निर्माण विभाग, संसदीय कार्य विभाग
* प्रो. सांवरलाल जाट- सिंचाई, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, जलदाय, भू-जल विभाग
* मदन दिलावर- सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग
* कनकमल कटारा - महिला एवं बाल विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग
* लक्ष्मीनारायण दवे - खनिज विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग
* यूनुस खान- यातायात विभाग
* प्रभुलाल सैनी- कृषि एवं कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, तकनीकी शिक्षा (कृषि) विभाग
* डॉ. दिगंबरसिंह- उद्योग, अप्रवासी भारतीय, खादी एवं ग्रामोद्योग और राजकीय उपक्रम विभाग
* कालूलाल गुर्जर- ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग
* रामनारायण डूडी- राजस्व, सैनिक कल्याण विभाग
* डॉ. नाथूसिंह गुर्जर- सहकारिता विभाग
* रामकिशोर मीणा- श्रम एवं नियोजन, सामान्य प्रशासन, सम्पदा और मोटर गैराज विभाग
* कालीचरण सराफ- प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, तकनीकी शिक्षा (अभियांत्रिकी), भाषा एवं भाषाई अल्पसंख्यक विभाग
* नंदलाल मीणा- जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
राज्यमंत्री
* प्रतापसिंह सिंघवी (स्वतंत्र प्रभार)- वन एवं पर्यावरण, युवा एवं खेलकूद विभाग
* सुरेन्द्र गोयल (स्वतंत्र प्रभार)- नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग
* अमराराम चौधरी- गृह विभाग
* बाबूलाल वर्मा- ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग
* भवानी जोशी- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
* सुरेन्द्रपालसिंह टीटी - कृषि विभाग
* ऊषा पूनिया- पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पुरातत्व और देवस्थान विभाग
* वासुदेव देवनानी- प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, संस्कृत, तकनीकी शिक्षा
* सुरेन्द्रसिंह राठौड़ - सिंचाई विभाग
* खेमाराम मेघवाल- खनिज विभाग
* गजेन्द्रसिंह खींवसर - ऊर्जा विभाग