bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

जीत से शुरुआत करना चाहेगा भारत

मेलबोर्न. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में जीत के साथ सीरीज विजय के अभियान का आगाज करना चाहेगी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में अब तक असफल रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से विदेशी धरती पर उम्दा प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया का दावा इस बार बेहद मजबूत है।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का यह सौवां टेस्ट होगा। चार वर्ष पहले गांगुली अपनी कप्तानी में कंगारू टीम को सीरीज की हार की कगार तक धकेल चुके थे। इस बार भारतीय बल्लेबाजी काफी लचीली है। ओप¨नग के लिए भरोसेमंद राहुल द्रविड़ को भेजा जाना लगभग तय है। जिससे शानदार फार्म में चल रहे युवराज ¨सह को मध्यक्रम में खिलाया जाना निश्चित हो जाएगा।

वैसे भी गांगुली, द्रविड़, सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का यह आखिरी अॅास्ट्रेलिया दौरा है। भारत की तेज गेंदबाजी समस्याग्रस्त है लेकिन स्पिन विभाग की कमान खुद कप्तान अनिल कुंबले संभालेंगे।

मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी में संतुलन कायम करना मुश्किल साबित हो रहा है। यदि पिच को देखते हुए स्पिनर ब्रैड हॉग को टीम में खिलाया जाता है, तो तीसरे पेसर के स्थान के लिए मिशेल जॉनसन और टेट के बीच कड़ी टक्कर होगी। वैसे बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कमतर नहीं है। पों¨टग और क्लार्क के अलावा उनके पास एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन और एंड्रयू सायमंड्स और माइकल हूसे जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं।

दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने पहले टेस्ट मैच में दो स्पिनरों को उतारने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि मैच में दो स्पिनर खिलाने की योजना है, लेकिन इस बारे में बुधवार की सुबह पिच देखकर ही कोई फैसला किया जाएगा।

भारत की नजर रैंकग में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही चार क्रिकेट टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की नजर आईसीसी टेस्ट रैं¨कग में दूसरा स्थान हासिल करने पर होगी है। फिलहाल टीम इंडिया 109 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के समान ही आईसीसी रैं¨कग में दूसरे स्थान पर है, लेकिन दशमलव अंकों में उसका स्थान इन दोनों टीमों से नीचे है।

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीन रे¨टग प्वाइंट हासिल करने में कामयाब रहती है तो उसकी रैं¨कग में सुधार आ सकता है। कंगारूओं के 2-1 से सीरीज जीतने की स्थिति में भी मेहमान टीम को तीन रे¨टग पॉइंट हासिल होंगे। सीरीज के ड्रॉ होने पर टीम इंडिया को पांच रे¨टग पॉइंट मिलेंगे और उसके कुल 113 अंक हो जाएंगे।

अगर मेहमान टीम रिकी पों¨टग की टीम को पटखनी देने में सफल रहती है तो वह काफी ऊपर पहुंच जाएगी। आस्ट्रेलिया को क्-१ या १-२ से हराने पर टीम इंडिया के कुल ११६ अंक हो जाएंगे। कंगारूओं को क्-२ या १-३ से हराने पर अनिल कुबंले की टीम को आठ रे¨टग प्वाइंट मिलेंगे। टीम इंडिया के ३-क् से सीरीज जीतने पर उसके कुल ११९ अंक हो जाएंगे, जबकि ४-क् से आस्ट्रेलिया को हराने पर उसे ११ रे¨टग प्वाइंट मिलेंगे और उसके कुल १२क् अंक हो जाएंगे, लेकिन इसके उलट अगर भारत बड़े अंतर से यह सीरीज हारता है तो वह आईसीसी रैं¨कग में नीचे खिसक जाएगा।

सीरीज में क्-४ से हारने पर टीम इंडिया को पांच रे¨टग प्वाइंट गंवाने पड़ेंगे। इससे वह दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड से नीचे पांचवे स्थान पर खिसक जाएगी। अगर आस्ट्रेलिया सीरीज में क्लीन स्वीप करता है तो उसे दो रे¨टग प्वाइंट हासिल होंगे, लेकिन इसके बरक्स टीम इंडिया क्लीन स्वीप करती है, तो कंगारूओं को १३ रे¨टग प्वाइंट से हाथ धोना पड़ेगा।

भारतीय संभावित टीम अनिल कुंबले (कप्तान), राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज ¨सह, महेंद्र ¨सह धोनी, वीरेंद्र सहवाग, दिनेश काíतक, हरभजन ¨सह, जहीर खान, इरफान पठान, रुद्र प्रताप ¨सह, इशांत शर्मा और पंकज ¨सह।

ऑस्ट्रेलिया टीम रिकी पों¨टग (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, स्टुअर्ट क्लार्क, माइकल क्लार्क, ब्रैड हॉग, माइक हुसे, फिल जैक्स, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, एंड्रयू सायमंड्स, शॉन टेट।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: