bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

दंपती ने जहर पीकर जान दी

बाड़मेर. कोतवाली थानान्तर्गत गायत्री चौक निवासी एक दंपती ने सोमवार रात्रि को जहर पी लिया। राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान कुछ समय में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में आसूसिंह पुत्र शंकरसिंह ने मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार रात को उसके बड़े भाई राणसिंह(30)पुत्र शंकरसिंह एवं भाभी राणी (25)ने जहरीला पदार्थ पी लिया। वह उस वक्त बाहर कमरे में सो रहा था। उन्हें उल्टियां करता देखकर वह चाचा के लड़के के साथ टैक्सी में राजकीय चिकित्सालय ले गया। जहां उपचार के दौरान 10-15 मिनट में ही दोनों की मौत हो गई। रात करीब बारह बजे पुलिस को यह सूचना मिली। इस पर कोतवाल जयसिंह नाथावत व एएसआई सोमाराम मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में ले मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह इनका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक राणसिंह रंगाई छपाई का काम करता था।

क्या है आत्महत्या की वजह
दंपती के जहरीला पदार्थ पीने की कोई खास वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में मृतकों के परिजनों ने बताया है कि खाने-पीने की बात को लेकर सोमवार रात को मामूली विवाद हुआ था। इसके अलावा ऐसा कुछ नहीं हुआ,जिसकी वजह से ऐसी नौबत आ जाए। राणसिंह अपने परिवार के साथ अलग रहता था। पत्नी राणीदेवी का एक ही भाई है जो मुंबई में ट्रक चलाता है।

एसिटिक नाइट्रेट पीने की आशंका
दंपती के एसिटिक नाइट्रेट पीने की आशंका जताई जा रही है। यह रसायन रंगाई छपाई में काम आता है।

उल्टियों के नमूने लिए
पुलिस ने घटनास्थल से उल्टियों के नमूने लिए हैं। इसकी जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि उन्होंने कौनसा जहर पिया था।

तीन बच्चियां
मृतक दम्पती के तीन बच्चियां हैं। इनमें से एक दुधमुही होने के अलावा दूसरी बच्चियों की उम्र क्रमश: 5 व 6 वर्ष के आसपास है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: