bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

भगोड़े अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क

सीकर. सालों से फरार अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट के जरिए उद्घोषित कराने की शुरुआत की है। जिले के रानोली थाने के ऐसे अपराधियों भगोड़े अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्ककी सूची सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन पहले न्यायालय ने उनके इश्तिहार जारी कर दिए हैं।

रानोली थाना प्रभारी कन्हैयालाल राहड़ ने बताया कि इश्तीहार की प्रतियां अपराधियों के घर, गांव के सार्वजनिक चौक व न्यायालय के सूचना बोर्ड पर चिपकाई जाएगी। इसके बाद एक प्रति दुबारा न्यायालय में पेश करेंगे। इश्तिहार के साथ अपराधियों को कोर्ट में पेश होने की तारीख दी गई है। इस दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके नाम की संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार रानोली थाने के अपराधियों में राजू ठेहट को छोड़कर अधिकतर अपराधियों के नाम से संपत्ति हैं, जिनकी कुर्की की कार्रवाई होगी। इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज हैं। ये अपराधी न्यायालय के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं और पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संपत्ति कुर्की के साथ इसमें कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है।

* भगोड़े अपराधियों को गिरफ्त में लाने के लिए जिलेभर में इस मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत कोर्ट के जरिए ऐसे अपराधियों को उद्घोषित कराया जा रहा है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- समीर कुमार सिंह कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक

जिले में शुरू की गई कार्रवाई
भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह कार्रवाई जिलेभर में शुरू की गई है। कार्यवाहक एसपी के अनुसार जिले के तमाम थानों के ऐसे लंबे समय से फरार अपराधियों की सूची कोर्ट में पेश की जा रही है। कोर्ट से उद्घोषक बनाने का आदेश मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें कड़ी सजा और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

रानोली थाने के इन अपराधियों के इश्तिहार के लिए आदेश
* राजू ठेहट उर्फ राजेंद्र जाट पुत्र धनाराम जाट निवासी ठेहट थाना, दांतारामगढ़
* हरिसिंह बाजिया पुत्र सांवताराम जाट निवासी, पलसाना
* भंवरलाल पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी सांवता का बसा तन बूच्याणी, थाना खाटूश्यामजी
* लादूराम पुत्र जमनाराम निवासी रानोली
* उमेश कुमार पुत्र मूलचंद पारीक निवासी, नोखा-बीकानेर
* शिवपाल पुत्र त्रिलोकाराम जाट निवासी कांकड़ की ढाणी तन रानोली
* नर्बदा देवी पत्नी गोकुलचंद महाजन निवासी शिश्यूं थाना रानोली
* मोहनलाल पुत्र नानूराम कुमावत निवासी अजबपुरा थाना रानोली
(राजू ठेहट पर कई प्रकार के गंभीर अपराधों के आरोप हैं। इसके अलावा अन्य अपराधी अलग-अलग मामलों में फरार हैं)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: