नई दिल्ली.भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी की स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी को केंद्र सरकार मंजूर कर लिया है। बताया जाता है कि बेदी खुद को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर न बनाए जाने की वजह से पिछले कुछ वक्त से सरकार से नाराज चल रही थीं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वीआरएस के लिए अर्जी दी थी।
सरकार ने किरन बेदी की जगह वाईएस डडवाल को दिल्ली पुलिस का प्रमुख नियुक्त कर दिया था। किरन बेदी तिहाड़ जेल में अपने कार्यकाल के दौरान सुधारात्मक रवैये की वजह से सुर्खियों में रही थीं। उन्हें मैगसेसे पुरस्कार से भी नवाजा गया है।