bhaskar Web English
HomeNewsNational National

उड़ीसा के कर्फ्यूग्रस्त इलाके में फिर भड़की हिंसा

भुवनेश्वर.उड़ीसा के कर्फ्यूग्रस्त इलाके में भड़की हिंसा में 11 लोगों के जख्मी होने की खबर है। क‌र्फ्यूग्रस्त बाराखामा और जलेशपाटा इलाके में आज कुछ अज्ञात लोगों ने कुछ घरों में आग लगा दी और पथराव किया।

पुलिस ने कहा कि बाराखामा के बाहर चार घरों को आग लगा दी गई जबकि जलेशपाटा में छह अन्य घरों को आग लगा दी गई। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेज दिया गया है लेकिन वे काफी धीमी गति से आगे बढ़ पा रहे हैं क्योंकि बलवाइयों ने जगह जगह पेड़ गिरा रखे हैं। यह हिंसा तब भड़की जब विहिप नेता और धर्मातरण के कट्टर विरोधी लक्ष्मणनंदा सरस्वती पर सोमवार को कुछ लोगों ने हमला किया।

पुलिस ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स समेत अ‌र्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जिले के क‌र्फ्यूग्रस्त बालीगुडा, धारिंगीबाड़ी, ब्राह्मणीगांव और फुलबनी कस्बों में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इन इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और चर्चो, घरों और कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: