नई दिल्ली.
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर को विश्व में बने सभी हिंदू मंदिरों में सबसे विशाल होने के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्र्ड रिकॉर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते इस सबंध में 2 सर्टिफिकेट स्वामीनारायण संस्थान के अध्यक्ष प्रमुख स्वामी महाराज को सौंपे थे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्र्ड रिकॉर्ड मैनेजमेन्ट कमेटी के वरिष्ठ सदस्य माइकल विट्टी ने यह अवॉर्ड बोछासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान(बीएपीएस) को दो कारणों से दिए । इनमें एक प्रमाणपत्र एक व्यक्ति विशेष द्वारा सबसे ज्यादा हिंदू मंदिरों के निर्माण और दूसरा दुनिया का सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर की श्रेणी में दिया गया।
सर्टिफिकेट के अनुसार बीएपीएस के अध्यक्ष प्रमुख स्वामी महाराज स्वामी नारायण संस्थान के मुख्य हैं। इन्होंने अप्रैल 1971 से लेकर नवबंर 2007 तक के बीच पांच महाद्वीपों में 713 मंदिर बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं। हिन्दुओं के इन सभी मंदिरों में दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर विश्व में सबसे बड़ा और अदभुत मंदिर है।