bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

होपमेन कप के लिए तैयार हैं सानिया-बोपन्ना

नई दिल्ली. होपमेन कप टेनिस स्पर्धा के कठिन ड्रॉ के बावजूद भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रारंभ होने वाले टूर्नामेंट के मिश्रित युगल मुकाबले में अपने जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ शानदार प्रदर्शन करने का पूरा विश्वास है।

टूर्नामेंट में भारत को ग्रुप-बी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व चेक गणराज्य के साथ रखा गया है। सानिया-बोपन्ना को उद्घाटन मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स व मर्डी फिश की जोड़ी का सामना करना है।

महेश भूपति के बेंगलूर स्थित टेनिस गांव में बोपन्ना के साथ अभ्यास कर रही सानिया ने कहा कि उनकी जोड़ी दो लाख अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

इस बारे में सानिया ने कहा, ‘हमें बहुत ही कठिन ड्रॉ मिला है। लेकिन मैं और रोहन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। होपमेन कप में सिर्फ एलीट देशों को ही शामिल किया जाता है। भारत को क्वालिफरईग मुकाबले खेले बिना ही वल्र्ड ग्रुप में स्थान मिलना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।’

भारतीय जोड़ी को पिछले वर्ष आयोजित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इस बार सीधे प्रवेश दिया गया है। पिछले वर्ष इस जोड़ी ने स्पेन से हारने के पूर्व क्रोएशिया व चेक गणराज्य को पराजित कर सनसनी फैला दी थी।

सर्बिया, फ्रांस, चीनी ताईपे व अर्ज्ेटीना को ग्रुप-ए में रखा गया है। सर्बिया के नोवाक जोकोविक व जेलेना जांकोविक को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है। भारत को एलिसिया मोलिक व पीटर लुकझेक की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से 1 जनवरी और थॉमस बर्डिच व लुसी साफारोवा की चेक गणराज्य की जोड़ी से 3 जनवरी को भिड़ना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: