News
Indians Abroad Indians Abroad इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी का मानना है कि हाल ही में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने जो चार सूत्रीय फार्मूला दिया है, वह कश्मीर समस्या के समाधान के लिए सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने विश्व समुदाय से आह्वान किया है कि वह इस फार्मले को स्वीकारने के लिए भारत पर दबाव बनाए।
कसूरी ने यहां बुधवार को पत्रकारों से कहा कि भारत और पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति कायम करना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह इच्छा कश्मीर मुद्दे का समाधान निकालकर ही पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए मुशर्रफ का हाल ही का प्रस्ताव सबसे प्रभावी और पारदर्शी समाधान है।
गौरतलब है कि प्रमुख आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन इस फामरूले को पहले ही नकार चुका है।
क्या था चार सूत्रीय फार्मूला?
1 . कश्मीर से सेनाएं हटाना
2. स्वशासन स्थापित करना
3. दोनों कश्मीर के बीच उदार सीमाएं (साफ्ट बार्डर)
4. दोनों कश्मीर के प्राकृतिक संसाधनों का संयुक्त प्रबंधन