News
International International टोक्यो.
जापान ने 2025 तक दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इसके तहत 45 अरब डॉलर (करीब 1771 अरब रुपए) की लागत से चुंबकीय शक्ति पर आधारित 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली नई पीढ़ी की मैगलेव ट्रेन चलाई जाएगी।
सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद यह शंघाई की ट्रेन को पीछे छोड़कर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन हो जाएगी। यह टोक्यो से मध्य जापान के एक स्थान तक 290 किलोमीटर की दूरी तय करेगी’। अभी चीन के शंघाई शहर में चल रही मैगलेव ट्रेन की गति 430 किलोमीटर प्रति घंटा है।
शंघाई में मैगलेव ट्रेन का चलन 2002 से शुरू हुआ था। फिलहाल यह ट्रेन पुडोंग एअरपोर्ट से 30.5 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
मैगलेव ट्रेनों की अधिकतम गति का रिकार्ड
वर्ष देश ट्रेन का नाम गति (किमी/ घंटा)
1992 जापान शिंकासेन 350
1993 जर्मनी टीआर-07 450
1994 जापान एमएलयू-002एन 431
1996 जापान शिंकासेन 446
1997 जापान एमएलएक्स-01 550
1999 जापान एमएलएक्स-01 552
2003 जर्मनी ट्रांस रैपिड-08 501
2003 जापान एमएलएक्स-01 581
2007 फ्रांस टीजीवी 575