bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कंगारू भी मुरीद हो जाएंगे धोनी के

मेलबोर्न. भारतीय टीम के सहायक कोच लालचंद राजपूत की राय में धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं। राजपूत ने धोनी के खेल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शक भी इस सीरीज की समाप्ति के बाद इस विस्फोटक बल्लेबाज के मुरीद बन जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘धोनी हमारी टीम के जोशीले आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह इस दल के बहुत ही अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। हमने धोनी के रूप में ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान एडम गिलक्रिस्ट का जवाब ढूंढ़ लिया है।

गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी के टीम में होने पर आप हमेशा सकारात्मक रहते हैं, क्योंकि वह किसी भी पल मैच का रूख मोड़ सकते हैं। इसकी वजह से ऊपरी क्रम में खेलने वाले बल्लेबाजों को काफी भरोसा मिलता है।’

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राजपूत ने कहा कि धोनी की अगुआई में ट्वेंटी 20 वल्र्डकप जीतने के बाद क्रिकेटप्रेमी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और विस्फोटक बल्लेबाज सौरव गांगुली को भी कुछ देर के लिए भूल गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: