bhaskar Web English
HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

फिर तुलसी बनेंगी स्मृति!

छोटे परदे की साम्राज्ञी एकता कपूर और स्मृति में चल रहा विवाद खत्म हो गया है, जिससे संभावना है कि स्मृति ईरानी बालाजी के लोकप्रिय सोप ओपेरा ‘क्योंकि सास भी फिर तुलसी बनेंगी स्मृति!कभी बहू थी’ में जल्द ही फिर से तुलसी के रूप में नजर आ सकती हैं।

गौरतलब है कि एकता और स्मृति के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही है। पिछले दिनों एक पुरस्कार समारोह में भी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ व्यंग्यबाण चलाए थे, लेकिन अब यह इतिहास हो गया है। सूत्रों ने बताया कि एकता और स्मृति ने अपना झगड़ा खत्म कर फिर से हाथ मिलाया है। यही वजह है कि एकता द्वारा अगले साल दुबई में आयोजित पुरस्कार समारोह में स्मृति बिना पैसे लिए शो को होस्ट करने वाली हैं।

स्मृति से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस शो को वह इसलिए होस्ट कर रही हैं क्योंकि एकता के प्रति उनके मन में आज भी बेहद आदर है। बहरहाल, इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से संभावना बढ़ी है कि स्मृति फिर से ‘तुलसी’ के रूप में नजर आएंगी।

बालाजी के सूत्रों ने बताया, हमने स्मृति को फिर से तुलसी बनने के लिए कहा था, लेकिन उस वक्त उन्होंने जी टीवी के ‘तीन बहूरानियां’ में काम करना मंजूर किया। हालांकि इससे उस धारावाहिक की टीआरपी बढ़ी नहीं है। वैसे भी ‘तीन बहूरानियां’ में उन्हें करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है इसलिए तुलसी के रूप में उनकी वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: