HomeNewsMetrosLucknow Lucknow

‘गंगा आरती’ पर देना होगा टैक्स!

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के अधिकारियों ने वाराणसी की गंगा आरती और देव दीपावली के आयोजन को ‘मनोरंजन’ मानते हुए कर वसूली के लिए इनके आयोजकों को नोटिस जारी किया है। काशी के महंतों ने इस कार्रवाई पर नाखुशी जताई है।

वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन दीपावली के ठीक बाद किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। इस साल 24 नवंबर को हुए आयोजन पर नोटिस जारी किया गया है।

इसमें देव दीपावली पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा है। जवाब समय से नहीं देने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: