Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चिड़ावा की निकिता

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष- 2007 की सालाना परीक्षा के कला वर्ग की मेरिट में कुमारी निकिता ने दसवां स्थान हासिल किया है। बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी मेरिट लिस्ट में तीन विद्यार्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है। निकिता डालमिया गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल चिड़ावा (झुंझुनूं) की छात्रा है। निकिता ने 650 में से 559 अंक प्राप्त किए थे। चार अंक से पिछड़ने के कारण उन्हें मेरिट सूची में जगह नहीं मिली थी। पुनर्गणना में चार अंकों का इजाफा होने से वे नागौर के हरेन्द्र और दौसा की कुमारी ऋचा गौड़ के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर आ र्गई।

धौलपुर के अंशुल का 7वां स्थान : ऋषि गालव शिक्षा समिति सीनियर सैकंडरी स्कूल धौलपुर के अंशुल अग्रवाल के प्राप्तांक 604 में दो अंकों का इजाफा हुआ है। इस कारण वे बारहवीं विज्ञान की मेरिट में आठवीं पायदान से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सेठ पिरामल सीनियर सैकंडरी स्कूल बागड़ झुंझुनूं के छात्र अवधेश कुमार शर्मा पहले से इस स्थान पर हैं।

अभिषेक दूसरे स्थान पर कायम : 595 अंकों के साथ बारहवीं कॉमर्स की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल रायला (भीलवाड़ा) के छात्र अभिषेक गग्गर के प्राप्तांकों में हालांकि चार अंकों (अब 599) का इजाफा होने के बावजूद उनकी पोजीशन में कोई फर्क नहीं पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: