|
जोधपुर. वाणिज्यिक कर विभाग ने एंट्री टैक्स नहीं चुकाने वाली व्यापारिक फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैं। विभाग फिलहाल इस वित्तीय वर्ष में एंट्री-टैक्स
नहीं चुकाने वाली फर्मों को नोटिस दे रही हैं।
वाणिज्यिक कर आयुक्त मुकेश शर्मा ने एंट्री टैक्स वसूली का परिपत्र जारी किया हैं, जिसके तहत न्यायालय से स्टे प्राप्त फर्म को छोड़कर शेष फर्मों से बकाया एंट्री टैक्स वसूलने का फरमान हैं।
उपायुक्त (प्रशासन) चैनसिंह पंवार ने बताया कि फिलहाल ऐसी फर्मों को नोटिस दिए जा रहे हैं। हालांकि जोधपुर वृत्त में सर्वाधिक 1.42 करोड़ की राशि पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया है, जिसकी व्यापारिक संगठनों के अदालतों में लंबित प्रकरणों को देखते हुए वसूली नहीं हो पाएगी। इस समय विभाग के मुताबिक करीब 46 लाख रुपए वसूल किए जाने हैं।
फैक्ट फाइल
1084 : जोधपुर वाणिज्यिक कर विभाग के अधीन एंट्री-टैक्स वसूली योग्य चिह्न्ति फर्मों की संख्या।
1 करोड़ 42 लाख रुपए : अप्रैल 2007 तक बकाया एंट्री-टैक्स।
52. 72 लाख रुपए : मौजूदा वित्तीय वर्ष में बकाया एंट्री-टैक्स।
6.63 लाख रुपए : पिछले दिनों संबंधित फर्मों को नोटिस देने के बाद वसूल किया गया एंट्री-टैक्स।
46.09 लाख रुपए : समायोजन के बाद अब इस साल बकाया कुल एंट्री-टैक्स।