|
Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन आजकल बहुत दुखी हैं। दुख की वजह उनकी फिल्म ‘ब्लॉन्ड एम्बिशन’ का बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क जाना है। अमरीका में पहले सप्ताह में इस फिल्म ने 200 पौंड की कमाई की। पहले निर्माताओं ने फिल्म की डीवीडी रिलीज करनी थी, पर बाद में इसे सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला किया गया।
फिल्म की नाकामयाबी से लिया सबक
उम्मीद थी कि जेसिका व ल्यूक विल्सन के होने से फिल्म को रिकॉर्ड सफलता मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिल्म को जेसिका के गृहराज्य टैक्सास के 8 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन वहां दर्शक मुश्किल से ही पहुंचे। फिल्म की नाकामयाबी से सबक लेते हुए अगले माह इसकी डीवीडी रिलीज करने का फैसला किया गया है।