Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मेले की सुरक्षा को साढ़े पांच सौ जवान मांगे

ग्वालियर. व्यापार मेला की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला ग्राउंड में स्थित अस्थायी मेला थाने में काम प्रारंभ हो गया है। इसके अलावा मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने साढ़े पांच सौ अतिरिक्त जवान भी पुलिस मुख्यालय से मांगे हैं।

उल्लेखनीय है कि जनवरी के पहले सप्ताह में व्यापार मेला प्रारंभ हो जाएगा, लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले मेले के लिए पुलिस को भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करना पड़ते हैं। मेले के दौरान सैलानी और व्यापारी आते हैं। इनकी सुरक्षा भी पुलिस के लिए चिंता का विषय होती है।

व्यापार मेले में लोगों के आवागमन का फायदा उठाकर आपराधिक किस्म के लोग भी डेरा डाल लेते हैं और मेले के समय पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे देते हैं। शहर में वारदातें न हों और मेला भी शांति से निपट जाए, इसलिए अफसरों ने शहर के थानों से कम संख्या में ही पुलिसकर्मियों को मेले में तैनात करने का निर्णय लिया है।

पुलिस अफसरों ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स के तौर पर मेले की सुरक्षा के लिए साढ़े पांच सौ अतिरिक्त जवान मांगे हैं। इतना पुलिस बल उन्हें शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। फिलहाल, पुलिस की मेला चौकी प्रारंभ कर दी गई है।

यहां एक दर्जन जवानों को पुलिस लाइन से भेजकर तैनात किया गया है। रक्षित निरीक्षक आनंद रावत का कहना है कि साढ़े पांच सौ अतिरिक्त जवान शीघ्र मिलने की उम्मीद है। इनके पहुंचते ही मेला की सुरक्षा में लगा दिया जाएगा।

रेसकोर्स रोड की यातायात व्यवस्था पर भी नजर : व्यापार मेला के दौरान रेलवे स्टेशन से व्यापार मेला स्थल तक रेसकोर्स रोड पर यातायात अव्यवस्थित रहता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस अफसर इस रोड पर मेला के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तय करने की योजना भी बना रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: